Uttarakhand News

पीसीएस अधिकारी एपी वाजपेई को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Ad

Uttarakhand News: प्रदेश के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी एपी वाजपेई को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। किच्छा स्थित चीनी मिल के अधिशासी निदेशक पद पर कार्यरत वाजपेई को अब बाजपुर चीनी मिल का प्रधान प्रबंधक भी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने बाजपुर पहुंचकर औपचारिक रूप से नया कार्यभार संभाला और मिल परिसर का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान वाजपेई ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मिल की मरम्मत से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, ताकि आगामी पेराई सत्र में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

उनकी इस नई नियुक्ति से माना जा रहा है कि दोनों मिलों के संचालन में समन्वय बेहतर होगा और उत्पादन क्षमता में भी इज़ाफा देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top