Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शराब की ओवर रेटिंग, तीन लाख से ज्यादा का लगा जुर्माना !

Ad

Nainital: Wine Shop: Penalty: DM Rayal:  नैनीताल जनपद में मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं क्षेत्रों में संचालित शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर शराब बेचे जाने सहित अन्य अनियमितताएं सामने आईं।

ADVERTISEMENTS Ad

देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों पर जांच के दौरान ओवररेटिंग की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत कार्रवाई की गई।प्रशासन ने इन मामलों में कुल 3 लाख 05 हजार का जुर्माना लगाकर तत्काल राजस्व में जमा कराया। साथ ही सभी मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी…जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण तक शामिल हो सकता है।प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं ओवररेटिंग या अन्य अनियमितता नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें…ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top