Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में तेज वाहन चलाने वालों के घर पहुंचेगा चालान

Ad

हल्द्वानी : तेज रफ़्तार में गाड़ी चलने वालों की अब खैर नहीं | जी हाँ ! शहर के आंतरिक मार्गों पर तेज रफ़्तार में गाड़ी चलने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसने के इरादे से मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर भर में विशेष अभियान चलाया गया | इस अभियान के दौरान स्पीड राडार गन की मदद से कई बाइक सवारों की स्पीड को आंका गया | एक दर्जन से अधिक वाहनों को ओवर स्पीड रिकॉर्ड करके उनके नंबर और पतों को ट्रेस करके उन्हे नोटिस भेजा जाएगा |

ADVERTISEMENTS Ad

इस मुहीम के तहत रामनगर के सीओ लोकजीत सिंह और आरटीओ गुरुदेव सिंह ने बेलपदाव क्षेत्र मैं अभियान चलाकर दास वाहनों का चालान किया | सीओ ने बताया की मंगलवार को दस वाहनों में रिप्लेक्टर नहीं होने से उनका चालान किया गया | इसके साथ ही खदानों व अन्य जगह जाकर वाहन चालकों को यातायात नियमो की जानकारी दी |

ट्रैफिक सेल के प्रभारी महेश चंद्रा ने कहा ” मंगलवार को यह अभियान उन रास्तों पर चलाया गया जहाँ अक्सर तेज रफ़्तार बाईकरस की शिकायत पुलिस को मिलती है | डिग्री कॉलेज के पीछे नहर कवरिंग पर अभियान के दौरान कई वाहनों की स्पीड राडार गन के द्वारा रिकॉर्ड की गई |चंद्रा ने बताय ” तेज रफ़्तार गाड़ी को रोकने के चक्कर में हादसों का डर बना रहता है | लेकिन अब राडार गन से स्पीड नोट करने के बाद उन्हे घर पर ही नोटिस भिजवा दिया जाएगा | वही लामाचौड़ चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने क्षेत्र मैं अभियान चलकर दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top