Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लिए खुशखबरी, ग्रेजुएशन की कई सीटों में मिली मान्यता

Ad

हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। एमसीआई की ओर से पोस्ट ग्रेजुएशन की कई सीटों में मान्यता प्रदान की गई है। जनरल मेडिसिन विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन की कुल 12 सीटों में स्थायी मान्यता प्राप्त की गयी हैं। इसके अतिरिक्त कान व गला विभाग की 02 सीटों में स्थायी मान्यता दी गयी हैं। उक्त कमियों को पूरा करने के बाद निरीक्षण किये जाने के लिए कहा गया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:दून-दिल्ली के लिए नई कंपनी देगी हवाई सेवा, नौ नवंबर को भरी जाएगी पहली उड़ान

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में कांग्रेस प्रवक्ता का बयान,हरक अपनी ही सरकार को कर रहे हैं ब्लैकमेल

बता दें कि पैथोलॉजी विभाग की 03 पीजी की सीटों और नाक, कान व गला की 02 सीटों के लिए कुछ बिंदुओं में आपत्ति की गई हैं। एमडी जनरल मेडिसिन की 09 सीटों व नाक कान व गला की 02 सीटों में स्थायी मान्यता मिलने में प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कहा कि ये अत्यंत खुशी का विषय हैं कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित पीजी की सीटों को स्थायी मान्यता मिलने से राज्य को स्पेसिलिस्ट चिकित्सक मिलेंगे जो राज्य के दुरस्त क्षेत्रों में जाकर अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड के उन मेडिकल छात्रों के लिए भी बहुत खुशी की बात हैं जो एमडी, एमएस की तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार एमसीआई ने राजकीय मेडिकल कॉलेज मे जनरल मेडिसिन विभाग में संचालित पोस्ट ग्रेजुएशन की 09 सीटों को पाँच साल के लिए स्थायी मान्यता दी इससे पूर्व 03 सीटों में पूर्व में ही स्थायी मान्यता मिली हुयी हैं। वर्ष 2017 में जनरल मेडिसिन विभाग में एमसीआई कि और से पोस्ट ग्रेजुएशन की 09 सीटों को तीन साल के लिए स्वीकृत किया था, जनरल मेडिसिन विभाग में पुनः निरीक्षण किया गया जिसमें किसी भी प्रकार में कोई कमी न मिलने के बाद उक्त पीजी की सीटों को पांच वर्ष के लिए स्थायी मान्यता जारी की है।

यह भी पढ़े:काठगोदाम के प्रसून सनवाल को बिहार चुनाव में JDU ने दी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:मालकिन को बचाने के लिए गुलदार से भीड़ गया कुत्ता, वफादारी को सलाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top