Nainital-Haldwani News

नैनीताल में पालतू डॉगी ने पड़ोस के बच्चे को किया ज़ख्मी, थाने पहुंचे परिजन

Ad

नैनीताल: पालतू डॉगी के आस पड़ोसियों को परेशान करने और काटने के बाद इस मामले ने इंटरनेट पर खूब तूल पकड़ा था। अब ऐसी ही एक घटना तल्लीताल नैनीताल से सामने आई है। यहां के एक बच्चे को पड़ोसी के पालतू पिटबुल नस्ल के डॉगी ने काट लिया है। जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक लॉग व्यू कंपाउंड तल्लीताल निवासी अनिल जोशी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी के पालतू पिटबुल डॉगी ने उनके बेटे को काटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद फौरन बच्चे को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। उनका कहना है कि यह घटना दो महीने पहले भी हो चुकी है। मगर डॉगी को हटाने की बात पर पड़ोसी झगड़ा करते हैं।

इसके बाद बच्चे के पिता ने थाने में शिकायती पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में डॉगी को लेकर इंटरनेट पर खूब बवाल मचा है। कई जगह से खूंखार डॉगी की वीडियो सामने आई हैं। कई लोगों ने डॉगी के खिलाफ तो कई ने उनके पक्ष में चर्चाएं की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top