Nainital-Haldwani News

पंतनगर में न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Ad

पंतनगर: जीबी पंत यूनिवर्सिटी की भूमि में पंतनगर के न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को बनाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। जिसे हाईकोर्ट ने यह कहते हुए खारिज किया है कि उक्त मामला अभी कैबिनेट में विचाराधीन है। कैबिनेट के फैसले के बाद ही तय होगा कि एयरपोर्ट कहां बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बाजपुर निवासी केशव कुमार पासी ने पंतनगर विवि की भूमि पर प्रस्तावित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसके मुताबिक पंतनगर विवि को तो खतरा है ही और साथ ही लोगों को भी यहां पहुंचने में दिक्कत होगी। याचिका में कहा गया था कि नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की तलहटी में सरकार की बंजर जमीन पर बनाया जाना चाहिए।

इस याचिका पर मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष की सुनवाई की। याचिका के हिसाब से नए एयरपोर्ट को उत्तराखंड की सुविधाओं के अनुसार बनाया जाना चाहिए। अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया है। सरकार ने अदालत को बताया है कि इस मामले में कैबिनेट में अभी फैसला होना बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top