Nainital-Haldwani News

देवस्थली कॉलोनी निवासी युवक की मौत, सड़क हादसे में एक और सपने ने दम तोड़ा…

File Photo
Ad

काशीपुर: सड़क हादसे ने एक और सपने, एक और उम्मीद एक और होनहार युवक की जान ले ली। देवस्थली कॉलोनी रामनगर के निवासी 26 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक छह महीने पहले ही आईआईएम काशीपुर से पीएचडी के लिए आया था।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मूल रूप से भोजपुर बिहार का निवासी बीटेक पास रंजन ठाकुर पुत्र रामलोचन ठाकुर दिल्ली स्थित एक कंपनी में सहायक प्रबंधक रहने के बाद यहां आया था। छह महीने पहले ही आईआईएम काशीपुर में पीएचडी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। बीती शाम अपने कमरे पर जा रहे रंजन की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी पहुंचे आर्मी में तैनात भटिंडा पंजाब से चचेरे भाई हरिराम ठाकुर और दिल्ली से चचेरी बहन विद्यावती अपने पति अजय कुमार को शव सौंप दिया। बता दें कि मृतक रंजन के पिता आसाम के बढ़गांम के डिग्री कालेज में तैनात हैं। मृतक रंजन तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। एसआइ प्रदीप पंत का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top