Dehradun News

पहाड़ से बुरी खबर, खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा

Ad

देहरादून: त्यूनी थाना क्षेत्र में सुबह सुबह एक सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। शुक्रवार सुबह हुए इस सड़क हादसे में एक पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी का चालक और एक सवार व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे के आसपास पुलिस को प्लासू के पास एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होने के फौरन बाद पुलिस की टीम मौके पर पहंची तो पाया कि एक पिकअप वाहन करीबन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था।

स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए दो लोगों को वाहन से बाहर निकाला। मगर अफसोस कि तब तक दोनों ही दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय चालक सुलेमान पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और 35 वर्षीय सुनील चौहान पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top