Champawat News

रीठा साहिब जा रहे यात्रियों के साथ हुआ चमत्कार, खाई में गिरने से बाल बाल बची बस

Ad

चंपावत: इस वक्त की बड़ी खबर टनकपुर-चंपावत हाईवे से सामने आई है। जहां एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब भटिंडा-पंजाब से रीठा साहिब गुरुद्वारे जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस स्वाला व चलथी के बीच पतली सड़क में खाई की ओर लटक गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान तीर्थयात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार की आवाजों के बीच बड़ी मुश्किल से सीख तीर्थयात्री की जान बच सकी। बता दें कि इस दौरान टनकपुर चंपावत एनएच एक बार फिर से बंद हो गया। इस वजह से काफी संख्या में वाहन व यात्री मार्ग मे फंस गए।

पुलिस प्रशासन ने बस को क्रेन की मदद से बमुश्किल हटाकर सड़क को खोला। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और प्रशासन द्वारा यात्रियों को छोटे वाहनों की मदद से आगे के सफर पर रवाना कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top