Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:क्या आप भी लेते हैं राशन…कंट्रोल में अब एक साथ मिलेगी छह महीने की चीनी

Ad

Government Galla Shops: Six Months Sugar Distribution: Pink Ration Card Holders:

ADVERTISEMENTS Ad

जिला नैनीताल में अक्टूबर 2023 के बाद से सस्ती गल्ला दुकानों में चीनी वितरित नहीं की गई है। जिसके बाद अब निर्णय लिया गया है कि जिले के 17,834 गुलाबी कार्ड धारकों को अक्टूबर से मार्च तक की चीनी एक साथ दी जाएगी। सरकारी दुकानों में चीनी की आपूर्ति ना होने के कारण सभी उपभोक्ता अन्य दुकानों से चीनी खरीदने पर मजबूर है। सरकारी और अन्य दुकानों में प्रतिकिलो दाम के अंतर की बात करें तो उपभोक्ताओं को चीनी के लिए सस्ती गल्ला दुकानों में 13.50 रुपए तो वहीं अन्य दुकानों में रुपए 45 देने पड़ते हैं।

बता दें कि जिले में 17,834 गुलाबी कार्ड धारकों की 70,537 यूनिट हैं। उपभक्ताओं की बढ़ती नाराज़गी को दूर करने और उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। खाद्य विभाग के खाद्य नियंत्रक से अब तक 1070.04 क्विंटल चीनी की मांग की गई है। साथ ही यह भी बता दें कि केवल गुलाबी कार्ड धारकों को चीनी दी जाएगी। गुलाबी कार्ड धारक अंत्योदय योजना से लाभान्वित हुए परिवार हैं। अंत्योदय यानी अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को भी समान अवसर और विकास।

एआरओ विजय जोशी ने बताया कि अंत्योदय योजना के लाभान्वितों को चीनी वितरित की जाएगी। इसके लिए खाद्य नियंत्रक से अक्टूबर से मार्च तक की चीनी की मांग की गई है। सस्ते गल्ले की दुकानों में सभी लाभान्वितों के लिए प्रत्येक माह 178.34 क्वंटल चीनी की आवश्यकता होती है। अब आगे की कार्यवाही पूरी होने के बाद खाद्य नियंत्रक द्वारा पूरे जिले के गोदामों में चीनी पहुंचाई जाएगी जिसके बाद ठेकेदारों के माध्यम से यही चीनी सस्ते गल्ले की दुकानों तक पहुंचेगी। खाद्य नियंत्रक से हुई मांग के बाद उपभोक्ताओं को जल्द ही चीनी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top