Pithoragarh News

पिथौरागढ़ की अवनी दरिया साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए हुई चयनित, मलेशिया में दिखाएंगी अपना हुनर

Ad

Avni Dariyal, international cycling championship:- उत्तराखंड राज्य की बेटियों ने अपनी मेहनत, हुनर और हौसले के दम पर ये साबित कर दिखाया है कि वे किसी से कम नहीं है। राज्य की ये होनहार बेटियां एक से बढ़ के एक सफलता के आयाम छू रही हैं। इस ही कड़ी में हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी ही बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली अवनी दरियाल की, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर सफलता हासिल की है। बता दें कि अवनी दरियाल का चयन अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जहां अब वह जल्द ही अपनी काबिलियत का परचम लहराएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 8 से 12 मई तक मलयेशिया में आयोजित होने जा रही है। इस से पहले अवनि ने 28 से 30 मार्च तक पंचकुला हरियाणा में हुई राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां से चयनित हो कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है।इस प्रतियोगिता में अवनि ने प्रतिभा दरियाल के साथ दो अलग-अलग श्रेणियों में दो स्वर्ण पदक हासिल किए थे।

अवनी के पिता वीरेंद्र दारियाल साइकिलिंग प्रशिक्षक और पिथौरागढ़ एडवेंचर एकेडमी के अध्यक्ष हैं, वहीं उनकी मां प्रतिभा दरियाल एक शास्त्रीय नृतका हैं। अवनी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने ना केवल पिथौरागढ़ बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top