Pithoragarh News

अल्मोड़ा के दर्पण साह बने विश्व विख्यात Josh Talks के यूट्यूब वाइस प्रेसिडेंट

Ad

अल्मोड़ा: पहाड़ के युवा देश के कोने कोने में जाकर बड़े-बड़े पदों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश के युवा अपने पैशन को फॉलो करके आगे बढ़ रहे हैं। पैशन को करियर में बदलना मुश्किल होता है। लेकिन कुछ लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि यह मुमकिन है। मूल रूप से अल्मोड़ा के निवासी दर्पण साह का नाम भी इसी लिस्ट में जोड़ा जा सकता है। पहले आपको बता दें कि दर्पण साह को जोश टॉक्स ने यूट्यूब का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जोश टॉक्स रीजनल कंटेंट व अपस्किलिंग प्लेटफार्म है। जिसके यूट्यूब के वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी अब दर्पण साह संभालेंगे। वह जोश टॉक्स के कंटेंट चैनलों के विस्तार पर काम करेंगे। जो पहले से ही 3 विभिन्न कैटेगरी और 10 रीजनल लैंग्वेज में उपलब्ध हैं। बता दें कि दर्पण इस इंडस्ट्री में पहले भी बहुत बड़े-बड़े काम कर चुके हैं। वह इससे पहले दी लल्लनटॉप में चीफ सब एडिटर के तौर पर अपना योगदान दे रहे थे।

हाल ही में दर्पण साह को “दी लल्लनटॉप एक नया पैसा” और “खर्चा पानी” के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया था। लिखने के शौकीन दर्पण साह ने साल 2016 में अपनी पहली पुस्तक “लुक्का-झांकी” प्रकाशित की थी। जो उनकी हिंदी कविताओं का एक संकलन है। दर्पण साह का शुरुआती जीवन उत्तराखंड के विभिन्न जगहों में रहकर गुजरा है। उनका पैतृक गांव अल्मोड़ा में है। जबकि फिलहाल वह दिल्ली में रहते हैं।

दर्पण साह उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा व देहरादून में रह चुके हैं। उनकी पढ़ाई भी उत्तराखंड से ही हुई है। दर्पण साह के पिता भगवान लाल साह टूरिज्म विभाग में कार्यरत रहे और फिलहाल रिटायर्ड जीवन जी रहे हैं। उनकी मां हेमा साह ग्रहणी हैं। बता दें कि दर्पण साह का जन्म पिथौरागढ़ में हुआ था। दर्पण साह प्रसिद्ध जोश टॉक्स के यूट्यूब वाइस प्रेसिडेंट बन गए हैं। वाकई यह उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है कि पहाड़ का एक लड़का पूरे देश में नाम कमा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top