Pithoragarh News

जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं पिथौरागढ़ निवासी लक्ष्मण, आपकी छोटी सी मदद से बच सकता है एक जीवन

Ad

पिथौरागढ़: किडनी किसी भी मानव के शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है । किडनी के बिना मानव शरीर का संतुलन बने रहना असंभव है । अब सोचिए जब दोनों ही किडनियां काम करना बंद कर दें तो ऐसे में उस व्यक्ति का जीवन कितना दर्दनाक और संघर्षों के साथ गुजर रहा होगा । कुछ ऐसी ही परीस्थियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं पिथौरागढ़ ग्राम झूड़ी निवासी 37 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐरी।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्मण सिंह ऐरी की दोनों ही किडनियों ने काम करना बन्द कर दिया हैं। बीते 8 महीनों से लक्ष्मण की ज़िन्दगी मौत और जीवन के बीच में झूल रही है। डॉक्टरों की मानें तो डायलिसिस के भरोसे उनकी सांसे अब तक चल रहीं है। इस वक्त उनका इलाज चंडीगढ़ के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।

बता दें कि लक्ष्मण के परिवार में बूढ़े मां-बाप, दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं। पूरे परिवार का जीवन लक्ष्मण पर निर्भर था लोकिन अब परिवार की हालत भी दयनीय हो गई है। परिवार के पास इतनी रकम नहीं है कि किडनी का इलाज करवाया जा सके। बहुत समय से डोनर की आस लिए भी परिवार इंतजार कर रहा है।

ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अपने छोटे छोटे प्रयासों से एक जिंदगी को बचाया जाए। मानवता हर किसी के अंदर होती है। इसका परिचय वक्त आने पर दिया जाता है। आप सभी के छोटे – छोटे सहयोग से लक्ष्मण की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उनके परिवार का आम जीवन वापस पटरी पर लाया जा सकता है। सहयोग के लिए एकाउंट नंबर नीचे दिए गए हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार मदद कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप 9897363112 पर संपर्क कर सकते हैं।

Account number – 8862041007118

IFSC code – ORBC0100886

G PAY – 8427209948

नोट :- साथ ही इस पोस्ट को शेयर कर किसी डोनर तक पहुंचाने में सहायता करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top