Pithoragarh News

गंगोलीहाट के डॉ. शंकर सिंह को दीजिए बधाई, विख्यात यूनिवर्सिटी में बने असिस्टेंट प्रोफेसर

Ad

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट बुंगली निवासी डॉ. शंकर सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम बढ़ाया है। डॉ. शंकर सिंह का चयन शिक्षा विभाग हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उनके चयन के बाद से उनके क्षेत्र में जहां एक ओर खुशी की लहर छा गई है तो वहीं दूसरी ओर उनके घर में भी परिजनों के बीच हर्षोल्लास का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

शंकर सिंह की सफलता से उनके गुरुजन और परिजन बेहद खुश हैं। उनके अथक परिश्रम और धैर्य से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। पीएचडी और नेट जेआरअफ होल्डर शंकर सिंह उत्तराखंड के युवाओ के लिए अभिप्रेरणा के रूप मे हैं। बेलपट्टी क्षेत्र के बुंगली जैसे दूरस्थ गांव से निकलकर सफलता हासिल की है। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अथक संघर्ष को दिया और गुरु प्रो. रमा मैखुरी को अपना प्रेरणास्त्रोत बताया है। उनके पिता स्व. होशियार सिंह बीएसएफ में थे। माता दुर्गा देवी गृहणी हैं और उनके भाई प्रहलाद सिंह परगाई, राइका चौरपाल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top