Nainital-Haldwani News

बेटे ने मां के संघर्ष को किया सफल, डीडीहाट के सिद्धांत पोखरिया का NDA में चयन

Ad

देहरादून: पहाड़ के बच्चों में देश प्रेम की अलग की भावना होती है। उत्तराखंड के हर परिवार का एक सदस्य भारतीय सेना में सेवा देता है ये कहावत है। उत्तराखंड के बच्चे देश की बड़ी प्रतियोगिता को क्लियर करके भी भारतीय सेना में एंट्री पा रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी हजारों युवाओं को प्रेरित करती है। हल्द्वानी लाइव की भी कोशिश होती है कि पर्वतीय जिलों के युवाओं की कहानी को प्रकाशित करें, ताकि अन्य बच्चों को भी पता चलें कि कम संसाधन के बाद भी कामयाबी व सपनों को पूरा किया जा सकता है। आज हम डीडीहाट के गर्खा निवासी सिद्धांत पोखरिया की SUCCESS स्टोरी के बारे में आपकों बताएंगे। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

सिद्धांत पोखरिया का का एनडीए में चयन हुआ है। उनके चयन के बाद परिवार काफी खुश है और भावुक भी है।सिद्धांत के पिता स्व. देवेंद्र पोखरिया केएमवीएन में राफ्टिंग गाइड थे, जिनका तीन वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वहीं उनके दादा भी भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके हैं। मौजूदा वक्त में उनका परिवार खटीमा में रहता है। उनकी माता हिमानी पोखरिया स्वास्थ्य विभाग लोहाघाट में तैनात हैं। सिद्धांत ने अपने कामयाबी का श्रेय मां को ही दिया है। उन्होंने कहा कि मां ने उन्हें यहां तक पहुंचाने में बेहद संघर्ष किया है। सिद्धांत बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और परिवार को उम्मीद है कि वह एनडीए में भी इसी तरह अपनी पहचान बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top