Uttarakhand News

नशे को हराना है, पिथौरागढ़ SP प्रीति प्रियदर्शिनी ने युवाओं को दिया चैलेंज- वीडियो

Ad

नशे को हराना है, पिथौरागढ़ SP प्रीति प्रियदर्शिनी ने युवाओं को दिया चैलेंज- वीडियो

पिथौरागढ़: राज्य पलायन की मार झेल रहा है। गांव खाली हो रहे हैं और इस वजह विकास योजनाएं वक्त रहते धरातल पर नहीं उतर पाती हैं। जो युवा पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं, उनके पास रोजगार नहीं है और वह तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और कई लोगों को पुलिस ने नशे से बाहर निकालने में भी मदद की है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस की ओर से नए-नए आडियाज फ्लोर पर उतारे जाते हैं।इसी क्रम में पिथौरागढ़ SP प्रीति प्रियदर्शिनी ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है और युवाओं को चैलेंज किया है। यह चैलेंज है एक मिनट तक प्लैंक करने का…. पिथौरागढ़ SP प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से जागरुक करने व फिजिकल फिटनेस के प्रति प्रेरित करने हेतु प्रतिदिन “1 Minute Plank Challenge” का वीडियो बनाकर अपनी फेसबुक आई0डी0 के माध्यम से पोस्ट करते हुए जनता को जागरुक करने के साथ साथ फिजिकल फिटनेस का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे प्रेरित होकर जनपद पिथौरागढ़ के साथ-साथ अन्य जगहों से भी युवा पीढ़ी व अन्य व्यक्ति बढ़-चढ़कर इस “1 Minute Plank Challenge” में प्रतिभाग कर रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की बसें उत्तर-प्रदेश जाएंगी,शासन से हरी झंड़ी का है इंतजार

https://www.facebook.com/sppithoragarh/videos/1008484642948531/

युवाओं को प्रेरित करने के लिए SP प्रीति प्रियदर्शिनी खुद भी इस मुहिम का हिस्सा बनी हुई हैं। वह खुद अपनी एक्सरसाइज़ की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रही है। इसके अलावा कैसे प्लैंक किया जाता है इस बारे में भी वह पूरी जानकारी युवाओं को दे रही है। उन्होंने युवाओं और राज्य के सभी लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है। उनका कहना है कि एक्सरलाइज से हमे मानसिक रूप से स्वस्थ्य होते हैं और मजबूत भी होते हैं। यह हमें सकारात्मक दिशा की ओर ले जाता है। यह पहला मौका नहीं है कि SP प्रीति प्रियदर्शिनी सामाजिक कार्यों के वजह से सुर्खियों में हैं। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने खुद कई परिवारों के घरों पर राशन पहुंचाया था। कई परिवारों को मेडिकल सुविधाएं दी थी।

तीन मरीजों की मौत, नपेंगे निजी हॉस्पिटल, डीएम सविन बंसल ने लिया एक्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top