Pithoragarh News

बेरीनाग में सनसनीखेज़ वारदात, कमरे में मिले एक ही परिवार के तीन लोगों के शव

Ad

Photo – Lovepik

पिथौरागढ़: जिले से आ रही एक खबर ने हर तरफ सनसनी फैला कर रख दी है। यहां बेरीनाग इलाके में एक घऱ में तीन शव पड़े मिले। पिता का शव पंखे से लटका था तो वहीं मां और दो साल की बेटी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। सनसनी के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच रही है। पारिवारिक कलह का मामला माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ जिला तहसील बेरीनाग के चचरेत गांव निवासी 26 वर्षीय चंचल महरा अपनी 22 वर्षीय पत्नि सरिता और दो वर्षीय बेटी गीतांजलि के साथ घर के एक कमरे में मृत अवस्था में मिले हैं। जानकारी के अनुसार चंचल महरा का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। ग्रामीणों को पता लगा तो पुलिस को खबर की गई।

यह भी पढ़ें: पवनदीप राजन कोरोना संक्रमित पाए गए… इंडियन आयडल की कैसे होगी शूटिंग

यह भी पढ़ें: ड्रीम 11 ने खोली नैनीताल के हरीश की किस्मत, IPL से पहले जीते 2.5 लाख रुपए

बता दें कि गांव तहसील मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर है। गांव पहुंचने के लिए दो किमी की पदयात्रा करनी पड़ती है। इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि परिवार में कोई विवाद रहा होगा।

कहा जा रहा है कि शायद युवक ने पहले बेटी और पत्नी को जहर दिया होगा बाकी बाद में पंखे से खुद को फांसी लगा ली होगी। मगर जब तक सच सामने नहीं आ जाता तब तक कयास लगाना मुश्किल है। बहरहाल पुलिस घटना स्‍थल पहुंच रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, इन जिलों की हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: ईमानदारी को सलाम, हल्द्वानी बाजार में मिला कीमती IPHONE वापस लौटाया

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट का आदेश, कार में अकेले बैठने पर भी पहनना होगा मास्क वरना होगा चालान

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरों का सतपाल महाराज ने किया खंडन,वीडियो जारी हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
To Top