Pithoragarh News

पिथौरागढ़ का हुड़का अयोध्या में भी बजेगा,वादक महेश राम को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

Ad

Hudka at Ram Mandir Ayodhya: जैसा की आप सभी जानते हैं, भव्य राम मंदिर निर्माण अंतिम चरण पर है अब कुछ ही दिनों बाद 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसे देखने पूरी दुनिया से श्रद्धालु आने वाले हैं। उत्तराखंड में हर सांस्कृतिक एवं पावन पर्वों पर हुड़के और ढोल-दमौ की ताल सुनाई देती है। आपको बता दें कि पिथौरागढ़ के प्रसिद्द हुड़का वादक ‘महेश राम’ को भी 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश की कई जानी-मानी हस्तियों कि तरह निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि उत्तराखंड के सीमान्त क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले महेश राम बचपन से हुड़का बनाने और बजाने का कार्य करते आए हैं। उनकी कई प्रस्तुतियों को पूरे प्रदेश का प्यार मिलता आया है। मंदिर समिति द्वारा निमंत्रण प्राप्त होने को महेश ने भगवान राम के आशीर्वाद से सच हुए एक सपने की तरह बताया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेश भाव राग ताल नाट्य अकादमी पिथौरागढ़ से जुड़े हैं। जो हमारी उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के लिए कला के माध्यम से कई प्रयास करती आई है।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महेश 18 जनवरी को लखनऊ पहुचेंगे। जिसके बाद वह वहां से केंद्रीय नाट्य अकादमी नई दिल्ली की टीम के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। बताया जा रहा है कि महेश देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख वाद्य यंत्र बाजकों के साथ राम भजन की भी रिकार्डिंग करेंगे। इसके बाद इस सदी की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक तिथि 22 जनवरी को उत्तराखंड के कलाकार के रूप में वो अयोध्या में हुड़के की धुन में राम भजन की विशेष प्रस्तुति भी करने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top