Pithoragarh News

पहाड़ के लोगों को चूना लगाने वाली महिला ठग गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली में बिछाया था जाल

Ad

PITHORAGARH NEWS: पिथौरागढ़ पुलिस ने एक महिला ठग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमा दर्ज किया था। महिला के गिरोह ने पिथौरागढ़ के लोगों को शेयर बाजार में पैसे लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पीडितों की ओर से पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कुल 17 आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस केस में लिप्त कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

पुलिस ने ठगो को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ली थी। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट में आरोपित महिला माधुरी गहलौत पत्नी प्रशांत कुमार निवासी जोधिमा मुखरपुरी जनपद बिजनौर व दूसरा निवास शुक्ला निवास ग्राम दारापुर भागियावाला थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन का पता लगाया।

एसएचओ डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में एसआइ आरती, हेड कांस्टेबल जनरैल सिंह और नंदन सिंह की टीम ने शनिवार को साउथ वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपित के खिलाफ पिथौरागढ़, जाजरदेवल और बेरीनाग थानों में वर्ष 2021 में भादवि धारा 420, 506120 बी, 504,506,406 धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top