Sports News

गंगोलीहाट ने उत्तराखंड को दी कमाल की स्पिनर, साक्षी जोशी ने अब दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट

Ad

Sakashi Joshi: Women Under-23 Team: Uttarakhand: T-20 Tournament: अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट में एक नाम खूब चर्चाओं में है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ऑफ स्पिनर साक्षी जोशी ने विपक्षी बल्लेबाजों के नाक पर दम कर रखा है। साक्षी जोशी ने टी-20 टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले हैं और दो बार एक पारी में 4 विकेट झटके हैं। कुल विकेटों की संख्या 12 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ साक्षी की कमाल की गेंदबाजी उत्तराखंड को जीत नहीं दिला पाई। पांचवे मुकाबले में उत्तराखंड को दिल्ली ने 22 रनों से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए थे। उत्तराखंड के लिए साक्षी जोशी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। जवाब में उत्तराखंड की टीम 77 रनों पर ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट में उत्तराखंड महिला टीम की ये पहली हार है।

पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली साक्षी जोशी के प्रदर्शन पर गौर करें तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 4 और छत्तीसगढ़ के खिलाफ में एक पारी में 3 विकेट अपने नाम किए थे। दिल्ली के खिलाफ ये दूसरा मौका है जब उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में स्थित चहज गांव की रहने वाली साक्षी जोशी पिछले 5 सालों से क्रिकेट खेल रही है। उत्तराखंड महिला अंडर-23 टीम में चयन होने से पहले साक्षी जोशी अंडर-19 टीम के सदस्य रही है, इस टीम ने दो बार वनडे टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। साक्षी जोशी रोहित शर्मा और नाथन लियोन को अपना आदर्श मानती है और उन्हीं को देखते हुए उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई। मौजूदा वक्त में साक्षी जोशी देहरादून में रहती हैं। साक्षी जोशी ने नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित ZCA कैंप में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा उनका चयन इंडिया भी टीम के लिए भी हुआ था जिसने चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top