Uttarakhand News

पिथौरागढ़ के दिव्यम चन्याल एनडीए की लिखित परीक्षा में हुए सफल

Ad

Uttarakhand news: Divyam chanyal: पहाड़ के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में पहाड़ का युवा अपने हुनर का लोहा मनवा रहा है। बात करें रक्षा क्षेत्र की तो यहां के युवा के अंदर सेना में जाने का जज्बा ही उनको एक अलग पहचान देता है।

ADVERTISEMENTS Ad

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 1 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 9 म‌ई को घोषित कर दिया है। जिसमें गणाई गंगोली तहसील के गुना किटान गांव निवासी दिव्यम चन्याल ने भी सफलता हासिल की है। दिव्यम के पिता सुरेश चन्याल एक व्यापारी हैं वहीं उनकी मां लीला चन्याल एक अध्यापिका है और वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल में तैनात हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में खुशी का महौल है, वहीं पूरे उत्तराखंड को उनपर गर्व है। उनकी इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top