Uttarakhand News

उत्तराखंड को मिले 27 नए डिप्टी जेलर, डीडीहाट की योगिता गुरुरानी को दीजिए बधाई

Ad

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर सचिव गृह शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह अतर सिंह, महानिदेशक कारागार सुश्री विमला गुंज्याल, उप महानिरीक्षक कारागार दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नियुक्ति-पत्र पाने वालों में उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र की रहने वाली योगिता गुरुरानी भी शामिल रहीं। योगिता ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोअर पीसीएस की परीक्षा 44वां स्थान प्राप्त किया था। योगिता के पिता दिनेश गुरुरानी, कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और माता निरंजना गुरुरानी शिक्षिका हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top