Nainital-Haldwani News

गुरुपूर्णिमा पर प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार मिश्र ने संभाला कार्यभार,पौधारोपण से की शुरुआत

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को हरेंद्र कुमार मिश्र प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुर जमन सिंह हल्द्वानी ने पदोन्नति के उपरांत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलाखेड़ा हल्द्वानी में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विद्यालय परिसर में गुरुपूर्णिामा के अवसर पर हरेला पर्व की प्रक्रिया को पूर्ण गति प्रदान करने तथा प्रगति को प्रफुल्लित एवं पोशित करने का संदेश देने हेतु पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र कुमार मिश्र , प्रधानाचार्य जय प्रकाश नारायण ( हरिपुर जमनसिंह), सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक इंद्र लाल वर्मा और बीसी पांडे आदि समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top