Uttarakhand News

कैबिनेट बैठक खत्म,उत्तराखंड में प्लास्टिक हुआ बैन, 5 लाख तक का जुर्माना लग सकता है

Ad

देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें मनरेगा पर फैसला भी शामिल है। इसके अलावा सरकार अब प्लास्टिक पर बैन लगाने की मुहिम शुरू करने वाली है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियम बनाए गए हैं। हर प्रकार के प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बॉक्स, प्लेट, चम्मच, कटोरी सभी पर प्रतिबंध। इसका इस्तेमाल करते हुए कोई पकड़ा गया तो 100 रुपये से 5 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा। कैबिनेट बैठक पर लिए गए फैसलों पर एक नजर

ADVERTISEMENTS Ad

वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया।

साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान को राज्य में लागू किया गया, राज्य में साइबर हमलों को रोकने को लेकर मैनेजमेंट प्लांट को दी मंजूरी।

8 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक भौतिक रूप से सभी विद्यालय खोले जाएंगे, प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल खोले जाएंगे, शिक्षा विभाग इसके लिए जारी करेगा एसओपी।

क्लास 8 से 9 में जाने वाली बालिकाओं को साइकिल के लिए दिया जाने वाला धन अकाउंट में आएगा इससे सिर्फ साइकिल ही खरीदी जाएगी।

मनरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरा करने वालों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जाएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी नियम बनाए गए। हर प्रकार के प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बॉक्स प्लेट चम्मच कटोरी सभी प्रतिबंध, 100 रुपये से5 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा।

जीएसटी का बिल लाओ- ईनाम पाओ योजना को सरकार ने वापस लिया।

2015 से 2019 तक पिटकुल की लेख रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत होगी। 

पुलिस के कॉस्टेबल भर्ती का बड़ा फैसला, भर्ती के नियमों में हुआ संसोधन। 

मंगलदीप स्कूल अल्मोड़ा को दी गई निश्‍शुल्क जमीन, 0.04 हेक्टयर जमीन दी गई। 

कारखाना अधिनियम में हुआ संशोधन, लाइसेंस के नवीनीकरण का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा।

परिवहन विभाग में परिवर्तन कर्मचारी नियमावली में संशोधन, नए पद सृजित किए गए।

उत्तराखंड भाषा संस्थान में विभागीय ढांचों के पुनर्गठन का विषय अगली कैबिनेट में आएगा।

एनडीआरएफ को नैनीताल में 75 एकड़ जमीन दी गयी। 

नगर निगम के सर्किल रेट को लेकर सरकार लाएगी अध्यादेश।

नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, दो साल के लिए दी जाएगी शॉप, ई टेंडरिंग से होगा वितरण, नए सिरे से राजस्‍व का होगा निर्धारण, देशी शराब की दुकानों पर बिकेगी बियर।

निगम क्षेत्रों में रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, पहाड़ी क्षेत्रों में रात 10 बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top