National News

रसोई गैस के दामों में 100 रूपए की कटौती के बाद क्या है जनता की राय?

Ad

Gas Cylinder Price Drop: PM Modi Announcement:

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2024 को घरेलु गैस सिलिंडरों के दामों में 100 रूपए की छूट देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद सभी महिलाओं व मध्यमवर्गीय परिवारों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय की सराहना भी की है। आपको बता दें कि देश में मिलने वाले सिलिंडरों के दो प्रकार है सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर। प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय के बाद देश में इन दोनों प्रकार के सिलिंडरों के दामों में पिछले कुछ समय में फिर एक बार कटौती की गई है। महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का आरम्भ कर के प्रधानमंत्री मोदी ने सभी गरीब एवं वंचित परिवारों को सिलिंडर कम दामों में मुहैय्या कराया जिसपर 300 रूपए तक की सब्सिडी दी जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिलिंडर के दामों में कटौती के बाद अब बिना सब्सिडी के मिलने वाले सिलिंडरों का दाम होगा 803 और सब्सिडी में मिलने वाले सिलिंडरों का दाम अब 503 रूपए होगा। इस घोषणा के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी पहले भी मोदी सरकार के कार्यकाल की सफल उपलब्धियों का परिचय अपने कई भाषणों में दे चुके हैं। परिवर्तन की दिशा में उज्ज्वला गैस जैसी योजना को महत्वपूर्ण योजना का दर्जा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उज्ज्वला गैस सिलिंडर योजना के अंतर्गत देश में अब तक 10.23 करोड़ कनेक्शन माताओं-बहनों को दिए गए हैं। मोदी सरकार का यह निर्णय अपनी इच्छा से सिलिंडर पर सब्सिडी त्याग चुके परिवारों के हित को भी साधता है।

एक तरफ जहाँ विपक्षी दल इस निर्णय को मोदी सरकार द्वारा जनता को लुभाने का एक प्रयास बता रहे हैं तो कई गरीब एवं लाभान्वित परिवारों ने इस निर्णय की सराहना भी की है। विपक्ष की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी अपने इस निर्णय से जनता के अधिकार का क्रेडिट खुद लेकर वोट भी जनता से चाहते हैं। वहीं गैस सिलिंडरों के दामों में कटौती के बाद जनता ने मोदी सरकार द्वारा समय-समय पर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लागू की जा रही योजनाओं एवं उन योजनाओं की सफलता के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद भी किया है। संभावना जताई जा रही थी कि विपक्षी दल भी अपने अंतिम घोषणा पत्र में गैस सिलिंडर के कम दामों के बलबूते चुनाव में उतर सकते हैं ऐसे में जनता का मानना है कि 2023 के रक्षाबंधन में घरेलु गैस सिलिंडरों के दामों में कटौती के बाद मोदी सरकार ने गैस सिलिंडर के दामों में एक और बार कटौती कर के बहस पर विराम लगाने का काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top