Election Talks

अल्मोड़ा में आठ साल बाद होगी…सीएम नहीं पीएम मोदी की रैली

Ad

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आगमन लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही कमान संभाल रखी है। वह लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दिसंबर में पीएम मोदी हल्द्वानी में रैली करके गए थे। जबकि आज कुमाऊं के ही अल्मोड़ा में उनकी रैली है। गौरतलब है कि अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी जनसभा होगी। इससे पहले वह साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अल्मोड़ा में जनसभा कर चुके हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं कि भाजपा खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी जोश और उमंग है। कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही जनसभा स्थल पर तैयारियों को अंजाम दिया गया है। माना जा रहा है कि भारी संख्या में लोग जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जनसभा में मंच, पंडाल सज्जा, पानी, वीआईपी पार्किंग, आदि सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top