Uttarakhand News

चमोली बमोथ गांव के पीयूष पुरोहित को पीएम ने दिया सम्मान, बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड मिला

Ad

Uttarakhand: Creator Award: Piyush Purohit: प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड में प्रदेश के  पीयूष पुरोहित को बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इसको लेकर तमाम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और हर कोई पीयूष को बधाई दे रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पीयूष पुरोहित को बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीयूष पुरोहित को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है, उन्होंने कहा कि पीयूष को मिला सम्मान राज्य का भी सम्मान है तथा इससे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के लिये प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद चमोली के बमोथ गांव निवासी पीयूष पुरोहित को डिजिटल इंडिया के तहत नैनो क्रियेटर अवार्ड से नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवाजा गया है। इस डिजिटल प्रतियोगिता में देश भर से 30 लोगों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबसे कम उम्र के 20 साल के प्रतियोगी पीयूष पुरोहित को नैनो क्रियेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पीयूष पुरोहित देहरादून स्थित डीएवी कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र पुरोहित देहरादून स्थित राजकीय इंटर कालेज भगद्वारीखाल में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। पीयूष की माता अनिता देवी गृहणी है। छात्र पियूष पुरोहित को मिले इस पुरस्कार पर उत्तराखंड सहित जनपद चमोली और उनके गांव बमोथ में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top