National News

पीएम मोदी की मां का 100 साल की उम्र में निधन, एक ट्वीट ने किया सबको भावुक

Ad

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का आज सुबह निधन हो गया। बता दें कि हीराबेन ने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उनका अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मां के निधन की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्विटर एक बेहद ही भावुक मैसेज शेयर कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी ने कहा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top