Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में PM मोदी ने कई बार किया बाल मिठाई का जिक्र,यहां के व्यंजन कमाल के हैं

Ad

पिथौरागढ़: उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश पर्वती कुंड और जागेश्वर धाम के दर्शन किए. इसके अलावा उन्होंने पिथौरागढ़ में एक जनसभा को भी संबोधित किया. जहां उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि यह दशक उत्तराखंड का दशक रहने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जनसभा में पहुंचे लोगों को बताया. उन्होंने सबसे पहले एशियाई गेम्स में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सलाम किया और कहा कि उत्तराखंड की भूमि ने भी देश को कमाल खिलाड़ी दिए हैं अपने संबोधन में उन्होंने लक्ष्य सेन और वंदना कटारिया का भी जिक्र किया.

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है उनके खाने पीने रहने और खेलने की व्यवस्था की जा रही है हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को उनके ही गृह क्षेत्र में खेलने के मौके मिले इसीलिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी 12 अक्टूबर को खेल के मैदान का शिलान्यास हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के कितने बड़े प्रशंसक हैं, इसका उदाहरण एक बार फिर पिथौरागढ़ की जनसभा में देखने को मिला.

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कई बार लक्ष्य सेन का नाम लिया और हंसते हुए यह भी कहा कि लक्ष्य जब भी कामयाबी हासिल करता है तो मेरे लिए बाल मिठाई लेकर आता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के कई व्यंजनों का भी जिक्र किया और कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों के बीच पहाड़ के व्यंजन काफी विख्यात होने वाले हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top