Uttarakhand News

उत्तराखंड में सीएम धामी के काम से प्रभावित हुए पीएम मोदी, मंच से कर दी डाली सराहना

Ad

पिथौरागढ़ में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में आज भारी जनसैलाब उमड़ा। उन्हें सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सब पहुँचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अपना संबोधन समाप्त किया तो वे भी देवभूमि की जनता के इस प्रेम से अभिभूत नजर आए। ऐसे में पीएम मोदी के मुँह से एकाएक निकला “वाह धामी जी वाह।” इस दौरान पीएम धामी ने मंच पर ही उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद जब पीएम मोदी हेलिपैड से लौटने लगे तो यहां भी उन्होंने सीएम धामी का हाथ पकड़कर उनकी तारीफ करते हुए पीठ थपथपाई।

अपने संबोधन के दौरान भी पीएम मोदी ने सीएम धामी एंड टीम को बधाई दी और मंच से ताली भी बजाई। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खेलो के सफल आयोजन को लेकर लगी हुई है। मैं पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इससे पहले भी पीएम मोदी उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कई फैसलों से खुश दिखे हैं और शाबासी दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top