Nainital-Haldwani News

गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में नहीं बल्कि एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी पीएम मोदी की जनसभा

Ad

हल्द्वानी: शहर में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं और इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो रैली गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाली थी, वह अब एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला अधिकारी धीराज सिंह एसएसपी पंकज भट्ट और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट ने प्रशासनिक अमले के साथ मौका मुआयना कर रूपरेखा तैयार की है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 दिसंबर को प्रस्तावित जनसभा अब 30 दिसंबर को होगी।

 डीएम धीराज सिंह के मुताबिक 30 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज परिसर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था सहित ट्रैफिक संचालन और अन्य व्यवस्थाओं में रोड मैप बनाने में जुट गया है। 30 दिसंबर को पीएम की रैली को देखते हुए शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और जल्द इसे लेकर अपडेट सामने आ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top