Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रोजगार से लेकर पर्यटन…2 मिनट में पढ़ें पीएम मोदी का पूरा संबोधन

Ad

हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भारी भरकम तादाद में भीड़ उमड़ी। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पलायन से लेकर पर्यटन और चिकित्सा से लेकर रोजगार तक हर बिंदु को साधने की कोशिश की। उन्होंने कुमाऊं की जनता को हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। जिसमें हल्द्वानी को अलग से 24 करोड़ की सौगात पीएम मोदी द्वारा दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ की सबसे बड़ी परेशानी मेडिकल फैसिलिटी के बारे में बात की। उन्होंने कुमाऊं को सैटेलाइट एम्स के साथ ही पिथौरागढ़ जगजीवन राम अस्पताल की सौगात देने का ऐलान किया। साथ ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को पूरा करने का भी वादा किया। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन को प्रदेश और यहां के युवाओं के लिए भी बहुत जरूरी बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को लूटने का काम किया है। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने पानी व बिजली के लिए बेहतर प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पिछली सरकार योजनाओं का शिलान्यास करके भूल जाया करती थी। जिस योजना के लिए आज मैं आया हूं वह 1976 में शुरू हुई थी। लेकिन पहले की सरकारों ने प्रदेश नहीं बल्कि सिर्फ अपना विकास किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी उत्तराखंड को सैन्य भूमि माना। उन्होंने कहा उत्तराखंड से देश की रक्षा करने के लिए अनेक युवा सीमा पर जाते हैं। उन्होंने कहा विपक्ष ने हमेशा सेना को इंतजार कराया। लेकिन हमने सेना का मनोबल नहीं टूटने दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने जनता से कहा कि हम काम कर रहे हैं आप उन्हें ठीक रखना।

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर टनकपुर रेल लाइन का सर्वे शुरू होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इस पर तेजी से काम शुरू हो सके, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेजी से जारी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहाड़ पर चीन सीमा तक ऑल वेदर रोड का जाल बिछाया जा रहा है। सड़क बनने से सेना ही नहीं आम लोगों को भी फायदा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने डबल इंजन की सरकार को सत्ता नहीं सेवाभावी बताया। उन्होंने कहा पहले सत्ता में मलाई खाने वाले लोग थे। जिनको जनता से कोई मतलब नहीं था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने युवाओं के पलायन पर भी खुलकर बात की। पीएम मोदी ने कहा प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा तो युवा पलायन नहीं करेंगे। यही कारण है कि हमने अब लोन के लिए बैंक के दरवाजे खोल दिए हैं। जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top