Dehradun News

पहाड़ी अंदाज में बोले पीएम मोदी, सीएम धामी को बताया लोकप्रिय नेता

PM Modi Uttarakhand Speech
Ad

PM Modi Uttarakhand Speech | Local Connect Uttarakhand | Pushkar Singh Dhami | Delhi Dehradun Expressway | Devbhoomi Connect : देहरादून में दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बार फिर अपने खास अंदाज में उत्तराखंड से जुड़ाव दिखाया। उनके भाषण में स्थानीय संस्कृति, बोली और आस्था की झलक साफ नजर आई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली के शब्दों जैसे “भुला-भुलियों”, “आमा”, “बाबा” और “सयाणा” का इस्तेमाल किया…जिससे लोगों के साथ उनका सीधा जुड़ाव देखने को मिला। यही वजह रही कि उनका भाषण लोगों के दिलों तक पहुंचता नजर आया।

उन्होंने अपने संबोधन में मां डाट काली का विशेष रूप से जिक्र किया और कहा कि देहरादून पर उनका आशीर्वाद बना हुआ है। साथ ही हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग जैसे धार्मिक स्थलों का उल्लेख कर उन्होंने देवभूमि की आस्था और परंपरा को सम्मान दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की भी जमकर सराहना की। उन्होंने उन्हें लोकप्रिय, कर्मठ और युवा मुख्यमंत्री बताते हुए प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच मजबूत तालमेल भी देखने को मिला। मंच पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत और आपसी समझ साफ नजर आई…जिसने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय का संकेत दिया।
प्रधानमंत्री का यह लोकल कनेक्ट न केवल लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है…बल्कि उत्तराखंड के प्रति उनके विशेष लगाव को भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top