Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंचेंगे PM मोदी, 24 दिसंबर के लिए तय हो गया है प्लान

Ad

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए स्थल का भी चयन कर लिया गया है। रैली स्थल को चिन्हित करने के लिए प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान वह एमबी ग्राउंड, मनी स्टेडियम और इंटनलेशनल स्टेडियम भी पहुंचे। इसके बाद हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तय किया गया है। तैयारियों के लिए प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।

बैठक में अधिकारियों को साफ सफाई, बसों और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने बताया कि हल्द्वानी में आगामी 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी। प्रधानमंत्री कुमाऊं की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top