Dehradun News

देहरादून से PM मोदी का बड़ा संदेश: विकसित भारत के लिए “प्रगति, प्रकृति और संस्कृति” की त्रिवेणी जरूरी

Ad

NarendraModi | Dehradun | DelhiDehradunCorridor | ViksitBharat | Uttarakhand | CharDhamYatra | Infrastructure | Tourism | DoubleEngineGovernment | NariShakti : देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संतुलन बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में देशवासियों को बैसाखी और बिहू की शुभकामनाएं दीं और आगामी चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर से यात्रा आसान होगी और उत्तराखंड के पर्यटन को बड़ा फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और डबल इंजन सरकार की नीतियों का असर जमीन पर दिख रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि देश में सड़क, रेल और अन्य परियोजनाएं भविष्य की “भाग्य रेखाएं” बन रही हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नए भारत में विकास तेज गति और बड़े पैमाने पर हो रहा है। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से समय, ईंधन और लागत की बचत होगी…साथ ही किसानों और व्यापार को भी लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य अब बारामासी पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से देवभूमि की स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलेगा और 2029 तक उन्हें पूरा अधिकार देने की दिशा में काम हो रहा है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को याद करते हुए पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन योजना का भी जिक्र किया और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top