Dehradun News

उत्तराखंड: पॉड टैक्सी को लेकर प्लान तैयार, बिना ड्राइवर चलती है ऑटोमैटिक कार

Ad

देहरादून: दिल्ली और अन्य बड़े महानगरों में जिस प्रकार मेट्रो वहां के लोगों की धड़कन कही जाती है। ठीक उसी प्रकार अब हरिद्वार के बाद देहरादून में भी नया इंतजाम किया जा रहा है। राजधानी दून में भी पॉड टैक्सी के संचालन की योजना बनाई जा रही है। सिंगापुर की तर्ज पर पर्सनल रैपिड ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट (पीआरटी) सिस्टम के तहत बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सी सेवा के शुभारंभ की योजना को सरकार ने हामी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार यातायात के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। पहले चरण में पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक छह किमी लंबे रूट पर इसका संचालन किया जाना है। पॉड टैक्सी की मदद से सफर के समय में काफी कटौती आएगी। 20 मिनट का सफर 5 या 7 मिनट में पूरा होगा। हाल में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान के तहत पीआरटी सिस्टम का प्रजेंटेशन मुख्य सचिव के समक्ष दिया।

इस प्रजेंटेशन में बताया गया कि पीआरटी एक तरह का ऑटोमेटेड गाइडवे ट्रांजिट (एजीटी) है। बता दें कि यह सेवा बिना ड्राइवर की सहायता से चलती है। इसका संचालन स्टील के ट्रैक पर किया जाता है। इसमें एक बार में अधिकतम छह यात्री आवाजाही कर सकते है। खास बात यह है कि आटोमेटिक होने के कारण यात्रियों द्वारा बटन दबाने पर यह खुद ही उनके पास पहुंच जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top