Regional News

रामनगर: चोरी का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ad

रामनगर:नगर में  एक सप्ताह पूर्व हुई चोरियों का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 1 सितम्बर को नंदा लाइन स्थित हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी हो गया था। इसके अलावा घासमंडी में कॉस्मेटिक की दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार चोरी कर ले गए। उसी रात चोरों ने पुछड़ी रोड में राकेश की दुकान का ताला तोड़कर 8 हजार रुपये व गैस गोदाम रोड पर दुकान से 6 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस तब से ही चोरी के खुलासे में लगी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर पहुंचे एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कोतवाली में घटना का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोर रामनगर के रहने वाले हैं। जिसमे रामनगर निवासी मोहसिन उर्फ चुहिया, शाकिर,वरुण और करन शामिल है। उनके पास से चोरी किया गया सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी रामनगर कोतवाली में चोरी,नकबजनी की धाराओं में 20 मुकदमें दर्ज है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी।चोरी की घटनाओं का खुलासा करने वाली टीम:कोतवाल विक्रम सिंह,एसआई विपीन चंद्र जोशी,एसआई कश्मीर सिंह,का0 नसीम अहमद,भूपेंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top