Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: महिला की हत्या,लेफ्टिनेंट कर्नल निकला आरोपी

Ad

देहरादून– राजधानी की देहरादून पुलिस ने एक महिला की अज्ञात लाश मिलने के बाद 24 घंटे में पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए महिला की हत्या करने वाले

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। डीआईजी देहरादून में खुलासा करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी इससे पहले पुलिस ने मृतक्का की शिनाख्त के लिए बताया था कि 10.09.2023 को प्रातः 7.00 बजे श्री प्रवेश कुमाडी ग्राम प्रधान सौडा सरौली द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना दी कि थानो रोड मुख्य मार्ग से लगभग 2 किमी की दूरी पर ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा हुआ है । पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

मृतका और आरोपी के बीच संबंध थे और महिला उसे शादी करने का दवा बन रही थी इस वजह से आरोपी रामेन्दू उपाध्याय ने श्रेया की हत्या कर दी।

अभियुक्त वर्तमान में कैण्टोन्मेंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन देहरादून में सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात है। अभियुक्त को उसके घर प्रेमनगर पण्डितवाडी के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथोडा, कार व घटना से सम्बन्धित अन्य सामग्री को किया बरामद।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top