Dehradun News

उत्तराखंड: चाय में थूकने वालों की हुई पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार- video

Ad

Uttarakhand News: Mussoorie News: विगत दिवस मसूरी क्षेत्र में चाय के बर्तन में थूकने की घटना से संबन्धित वीडियो का संज्ञान लेकर देहरादून पुलिस ने ऐसी हरकत से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वाले मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी नौशाद व हसन को आशारोड़ी के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार हिमांशु बिश्नोई 29 सितंबर को सुबह मसूरी घूमने आया था। यहां मसूरी गांधी चौक पर करीब सुबह एक रेड़ी पर दो लड़के थे। जो पर्यटकों को चाय-मैगी, बंद-मक्खन नाश्ता बनाकर बेच रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमांशु का कहना है कि पर्यटक वहां नाश्ता करने के साथ सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे। हिमांशु का आरोप है कि इस बीच उसने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का चाय बनाने के बर्तन में थूक रहा था। उसकी बनाई वीडियो में भी बर्तन में थूकते हुए रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद जब युवक को टोका तो वह और उसका साथी गाली-गलौज करने लगे। जान से मारकर की धमकी देने लगे।

इस दौरान जब फोन पे से चाय का भुगतान किया तो उसमें उसका नाम हुसैन अली आया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से नाम-पता पूछा तो एक का नाम नौशाद निवासी जमशेर कलोनी खतौली मुजफ्फनगर और दूसरे का नाम हसन अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी बताया गया। मंगलवार को मसूरी आने पर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वाले मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी नौशाद व हसन को आशारोड़ी के पास से गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top