Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: नशे ने युवकों को बनाया चोर, मुंहबोली बहन के घर में किया हाथ साफ

Ad

हल्द्वानी: एक चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। चोरी की घटना को अंजाम जान पहचान वालों ने ही पहुंचाया था। दरअसल 10 मार्च को बद्रीपुरा हल्द्वानी निवासी आकांक्षा पत्नी सूरज थापा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 9 मार्च को अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर की अलमारी में रखें आभूषणों चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला और मुखबिरों को भी अलर्ट पर रखा। पुलिस को सूचना मिली कि आकांक्षा के करने वाले आरोपी रूपनगर को जाने वाले रास्ते के की ओर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताये स्थान की ओर गये। दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। रूपनगर को जाने वाले रास्ते दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को EMMANUAL PUBLIC स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।

दोनो के पास से पुलिस को अंगूठी, आईफोन, मंगलसूत्र और पेंडल बरामद किया। आरोपियों की पहचान योगेश लोहनी पुत्र स्व0 दीप चन्द्र लोहनी निवासी 604 बद्रीपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 23 वर्ष और सागर परमार पुत्र राजकुमार परमार निवासी गली नंबर 02 शिव विहार कठघरिया थाना मुखानी उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह पीडित आकांक्षा से परिचित थे और उसे दीदी कहते थे। नशा करने के लिए उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों चोरी किए माल को बेचने जा रहे थे। सागर व योगेश उपरोक्त से चोरी का माल बरामद होने पर अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top