Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:कलावती चौराहे पर फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

Ad

हल्द्वानी: नवाबी रोड कलावती चौराहे पर दो दिन पहले हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कलावती चौराहे पर हुई फायरिंग में गौरव वानखड़े नाम का युवक घायल हो गया था। पांच मार्च की शाम को आकोपी गौरव के घर के नीचे पहुंचे और उसे आवाज लगाई। जैसे ही गौरव मकान की बालकनी में आया तो उस पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में एक गोली उसके हाथ की कलाई को छूते हुए निकल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया और बताया कि गौरव वानखेडे पुत्र चंद्रकांत निवासी कलावती कॉलोनी पर हमला करने वाले आरोपियों में मुक्तेश्वर के सोनू धनेला उर्फ महेंद्र, चंपावत निवासी राहुल और धानमिल हल्द्वानी निवासी गौरव नेगी, तिकोनिया निवासी अमित तिवारी दमुवाढूंगा निवासी रोहित कुमार और बसंतविहार मुखानी निवासी दीपू धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनका एक साथी अभी फरार है। एएसपी जगदीश चंद्रा के अनुसार सोनू धनेला के ऊपर अब तक 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, दो खोखा कारतूस और एक अवैध पिस्टल और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top