Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का पुनीत सुपरस्टार बनने निकले युवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

Haldwani Social Media Nudity: Strict Action Against Haldwani’s Puneet Superstar:

ADVERTISEMENTS Ad

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल कई लोग अतरंगी तरीके लेकर सामने आ रहे हैं। इनमें से कई तरीके तो लोगों का मनोरंजन करते हैं लेकिन कुछ लोग फेमस होने के लिए सभी हदें पार कर जाते हैं। इससे समाज में असहजता और अराजकता को बढ़ावा मिलता है। ऐसी ही एक घटना हल्द्वानी के शनि बाजार में देखने को मिली, यहां एक युवक अर्धनग्न होकर रील बना रहा था। इस युवक के कारण महिलाओं व समाज में फैल रही असहजता को देखते हुए पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

SSP प्रह्लाद नारायण मीणा ने भी सभी थानाध्यक्षों को इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि 07 दिसंबर शनिवार शाम को एक युवा हल्द्वानी शनि बाजार में अर्धनग्न अवस्था में रील बना रहा था। इस कारण वहां के लोगों और महिलाओं को शर्मिंदगी हो रही थी। खरीदारी करने आए लोगों को ऐसे माहौल से बचाने के लिए बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने मामले का संज्ञान लेकर युवा को गिरफ्तार कर लिया।

बिना कपड़ों की प्रसिद्धि

सही बात है अगर बिना कपड़ों के प्रसिद्धि मिली तो कोई भी आपको जानने के बाद कपड़ों में क्यों ही देखना चाहेगा। इसी तरह सोशल मीडिया पर कमर मटकाकर भी कई लोग प्रसिद्ध हुए हैं। इससे ना समाज में सही सन्देश जाता है और ना ही युवाओं को अच्छी प्रेरणा मिलती है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होना सही है क्योंकि कई युवा हैं जो पढ़ लिख कर देश और समाज को सही दिशा देना चाहते हैं। लेकिन उसी समाज में ये अतरंगी लोग बच्चों के मन में प्रसिद्ध होने का गलत रास्ता दिखाने का काम करते हैं। हल्द्वानी में पुनीत सुपरस्टार बनने की कोशिश करना रवि गुप्ता पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल गुप्ता उम्र-25 वर्ष निवासी TRV स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली को महंगा पड़ गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top