Nainital-Haldwani News

लालडांठ हत्याकांड का खुलासा, धमकी से परेशान होकर मजदूर और ऑटो चालक ने की हत्या

Ad

हल्द्वानी: लालडांठ क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस को बमोरी स्थित सुरभि कॉलोनी के पास युवक का शव मिला था। युवक की पहचान कुणाल बिष्ट के रूप में हुई थी। पुलिस को मौके से शराब के ग्लास भी बरामद हुए थे। इसके अलावा कुणाल के सिर पर काफी चोट थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि कुणाल द्वारा पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पैसे मांगने से लेकर शराब और मोबाइल में रिचार्ज कराने को हेतु परेशान किया जाता था। वह दोनों को धमकी भी देता था। हत्याकांड की रात दोनों कुणाल के साथ थे और सभी ने शराब का सेवन भी किया।

इसी दौरान अभियुक्तों ने कुणाल पर भारी भरकम हथियार से वार किया, जिसमें कुणाल की मौत हो गई। किसी को शक ना हो, इसके लिए अभियुक्तों ने शव को झाड़ी के किनारे फेक दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए सब्बल को भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गंगाधर और रामपाल के रूप में हुई है। जो बरेली और पीलीभीत के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों लालडांठ में किराए पर रहते हैं। मजदूरी और ऑटो चलाने का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top