Dehradun News

उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला, चिकन के वजह से बदमाश के खिलाफ दर्ज हुआ पुलिस केस

Ad

UTTARAKHAND NEWS: देहरादून में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम दिखे तो युवक बदतमीजी पर उतर गया। उसने खुद को हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाल दी। इसके बाद बदमाश ने रेस्टोरेंट संचालक व उनकी पत्नी पर फायर झोंक फरार हो गया। मामले पुलिस के पास पहुंच गया है और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता अशोक सेन निवासी प्रेम नगर ने बताया कि उनका प्रेमनगर में रेस्टोरेंट्स है। शुक्रवार देर रात खाने के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचे कुछ दबंगों ने चिकन ऑर्डर किया। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम देखे बदमाश आग बबूला हो गए। बताया कि उन्होंने उनसे कई बार शांत होने का आग्रह किया, लेकिन आरोपित और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और फायर झोंक दिया और फरार हो गए।

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई और व्यापारियों में काफी रोष है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top