Uttarakhand News

नैनीताल न्यूज: रामनगर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, पकड़े गए 5 जोड़े

Ad

रामनगर : उत्तराखण्ड की पहचान उसकी शांति और सुंदरता के लिए है। लोग यहां पर जिंदगी के सुनहरे लम्हे जीने के लिए आते हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी गतिविधियों से राज्य की पहचना को गंदा कर रहे है। पिछले कुछ सालों में उत्तराखण्ड में जिस्मफरोशी के काफी केस सामने आए है। इसमें नैनीताल जिले के कई शहर शामिल है। एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने राज्य को शर्मसार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Sex racket in Ramnagar

रामनगर डंगवाल टॉवर स्थित सिटी होटल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को स्थानीय लोगों से सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस की टीम ने प्लान बनाकर 10 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें 5 लड़कियां और 5 लड़के शामिल है। इस घटना ने पूरे शहर में सुर्खियां बटोरी है। मीडिया में आई खबर के अनुसार एसएसआई राहुल राठी, एसआई गगनदीप, एसआई प्रमोद यादव, एसआई रोहताश सागर , एसआई सिमरन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिटी होटल में धाबा बोल दिया।

पुलिस को होटल परिसर में देख भगदड़ मच गई। पुलिस को होटल के कमरों में आपत्तिजनक वस्तु और 5 लड़कों के संग 5 लड़कियाँ भी मिली। पुलिस के पहुंचने ही सभी के पैरों से धरती खिसक गई। बता दे कि ये वहीं सिटी होटल है जहां कुछ दिन पहले जुए का भी पर्दाफाश हुआ था। सिटी होटल के मालिक द्वारा यह होटल ठेके पर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि इस रैकेट के नेटर्वक राज्य में कई और जगहों पर भी फैले है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top