Nainital-Haldwani News

नैनीताल नारायण नगर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने रोकी डीएम गर्ब्याल की गाड़ी

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में एंट्री के लिए होटल बुकिंग, आरटीपीसीआर और देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया हुआ है। वहीं स्कूटी और बाइकों का प्रवेश नैनीताल में बंद है। इस प्लान को फ्लोर पर उतारने के बाद थोड़ी राहत मिली है क्योंकि शहर के अंदर जाम नहीं लगा। इसके अलावा नियमों का पालन नहीं करने वाले 1200 से ज्यादा सैलानियों को पुलिस ने वापस लौटाया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच पर्यटन व्यवस्थाओं का गुपचुप निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को नैनीताल का रुख किया। वह पुलिस के कार्य और व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। डीएम गर्ब्याल एक निजी वाहन में सवार थे और उन्हें नहीं पहचान पाया गया। अस्थाई पार्किंग में एक जवान ने उनकी कार को रोक दिया लेकिन डीएम की मौजूदगी को देखते के बाद जवान ने देर किए बगैर उन्हें सैल्यूट भी किया।

शनिवार को डीएम गर्ब्याल प्राईवेट गाड़ी में पर्यटन व्यवस्थाओं को चैक करने निकले थे। उनके साथ उनका ड्राइवर था। उन्होंने रूसी बाईपास और नारायण नगर की अस्थाई पार्किंग से लेकर नैनीताल शहर के भीतर भी पर्यटन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी दौरान डीएम का वाहन पहुंचा नारायण नगर एंटर हुआ तो पुलिस के जवान ने उन्हें रोक दिया लेकिन डीएम को देखने के बाद उनके वाहन को आगे जाने दिया गया। चैकिंग के बाद डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि वह नई व्यवस्था से संतुष्ट हैं। इसमें लगातार सुधार किया जाएगा ताकि नैनीताल पहुंचने वाले किसी भी सैलानी को कोई दिक्कत नहीं हो।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top