Nainital-Haldwani News

रानीबाग और अमृतपुर में नहाना और पिकनिक बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटे चालान

Ad

Haldwani news: पूरे देश में भीषण गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। उत्तराखंड में भी पर्यटन सीजन की शुरूआत हो गई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते हल्द्वानी के रानीबाग और अमृतपुर क्षेत्र में हजारों लोग नहाने और पिकनिक मनाने आ रहे हैं। लेकिन पर्यटक और आसपास से आए लोग नहाने के बदले यहां पर अराजकता फैला रहे हैं। ज्यादातर पर्यटक और आसपास से आए हुए लोग यहां पर नशे करने के लिए आते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। और रानीबाग और अमृतपुर क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ( Police take action against tourist in ranibagh and amritpur )

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने कई वाहनों के काटे चालान

रानीबाग और अमृतपुर घूमने के नाम पर नदियों में नहाने और पिकनिक मनाते हुए बरेली , रामपुर , मुरादाबाद और हल्द्वानी के कई लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। और पकड़े गए सभी बच्चों , बुजुर्गों और महिलाओं का पुलिस एक्ट में चालान किया गया । इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए और कई गाड़ियों को पुलिस द्वारा जब्त भी कर लिया गया । स्थानीय योगेश रजवार का कहना है कि यहां पर तीर्थ धाम होने के चलते यहां पर अराजकता फैलाने और नशा करने और अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार स्थानीय लोगों में आक्रोश जताया है। और उनके द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top