Nainital-Haldwani News

नैनीताल में कॉल गर्ल नहीं मिलने की वजह से युवकों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

Ad

हल्द्वानी: भवाली रोड में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। तीन अप्रैल को मोहित पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम निमचा शाहजहांपुर थाना जेवर, जिला उत्तर प्रदेश हाल पता-सेक्टर-8 थाना सेक्टर-08 जिला फरीदाबाद (हरियाणा) के साथ लूट हुई थी। युवक ने थाना तल्लीताल में आकर तहरीर दी कि रात्रि को भवाली रोड पर 3-4 लोगों द्वारा उसकी कार डस्टर को हाथ से इशारा देकर रोका गया। उसके बाद उनके द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसके पास मौजूद 2500 रुपये की नगदी तथा उसकी डस्टर कार छीनकर भाग गए। थाना तल्लीताल में मुकदमा FIR नंबर – 21/2022, धारा 392 भादवि (लूट) की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना का खुलासा करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के द्वारा लूट का प्रयास करने वालों को गिरफ्तारी हेतु संदीप नेगी, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के पर्यवेक्षण एवं रोहताश सिंह सागर थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में जनपद की एसओजी एवं थाने की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीसीटीवी फुटेज को गहनता के साथ खंगाला गया तथा ठोस साक्ष्यो के आधार पर घटना में सम्मिलित लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त अभिलेश टम्टा निवासी काठगोदाम को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा वादी की डस्टर कार न0 HR-51-AW-3737 व वादी से लूटे गए 2500 रुपयों में से 1000 रुपये एवं आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद की गई। पुलिस की गहन पूछताछ के दौरान उपरोक्त लूट की घटना में सम्मिलित प्रकाश में आये अन्य 04 अभियुक्तों गणों की तलाश जारी है।

यह भी सामने आया है कि लूट को कॉल गर्ल नहीं मिलने के वजह से अंजाम दिया गया। सभी अभियुक्तों ने पर्यटकों के लिए कॉल गर्ल मंगवाई थी। पैसा देने के बाद जब एजेंट ने कॉल गर्ल भेजने से मना किया तो दोस्तों ने एजेंट को सबक सिखाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top