Uttarakhand News

नैनीताल: नशे में युवक ने की सास से छेड़छाड़, दंपत्ति ने कर दी हत्या

Ad

रामनगर: पटरानी गांव में बिजनौर निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मौसेरी सास और मौसेरे ससुर को गिरफ्तार किया है। युवक की बुरी नजर मौसेरी सास पर थी और इसके चलते ही पति-पत्नी ने युवक की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले नरेश कुमार का ससुराल रामनगर के पटरानी गांव में है। पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे नहीं है और उसने अपनी पत्नी रेखा को छोड़ दिया था। बीते जुलाई में वह ससुराल आया और सौ रुपये लेकर चला गया।  क्षेत्र में हड़कंप उस वक्त मचा जब 14 जुलाई को उसका शव बाइक के साथ पटरानी गांव में मिला था। इस पर नरेश के परिवार ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर समेत छह लोगों पर मुकदमा कराया।

कोतवाल अरुण सैनी ने मामले की जांच शुरू की तो ससुराल पक्ष की कोई भूमिका नजर नहीं आई। जांच में पता चला कि नरेश अपनी मौसेरी सास बसंती देवी और उसके पति गोपाल सिंह के वहां गया था जो कुंभगडार में रहते थे।

पुलिस पूछताछ में गोपाल सिंह बताया कि घटना के दिन नरेश के साथ उसने शराब पी थी। इसके बाद वह खेत में चला गया।  इसके बाद नरेश ने  घर पर अकेली मौसेरी सास बसंती को पकड़ लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर गोपाल घर पहुंचा।  पति-पत्नी ने दुपट्टे से गला दबाकर नरेश की हत्या कर दी फिर बाइक में रखकर शव पटरानी लाकर फेंक दिया।  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top