Haridwar News

UPCL के लाइनमैन की हत्या का खुलासा, प्रेमिका के लिए एक मैनेजर ने मारी थी गोली

Ad

रुड़की: ऊर्जा निगम के लाइनमैन की हत्या का खुलासा हो गया। इस केस में महिला की भी मौजूदगी देखी गई लेकिन हत्या उसके प्रेमी ने की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक बालेश और वह एक महिला के संपर्क में थे। दोनों के बीच अवैध रिश्ता बन गया था। बालेश से दोस्ती के बाद महिला का बर्ताव आरोपी के साथ बदल गया था। आरोपी ने लाइनमैंन की गोलीमार हत्या की थी। पुलिस ने तंमचे को बरामद कर लिया है। बता दें कि 11 अगस्त को ऊर्जा निगम के लाइनमैन वाले की लव्वा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी बबीता की ओर से तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की कोतवाली में खुलासे के दौरान एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र रावत ने बताया कि बालेश की पत्नी की रिपोर्ट के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसके बाद सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि साल 2014 से सरिता नाम की एक महिला से संबंध थे। महिला रविंद्र गुर्जर नाम के व्यक्ति के भी संपर्क में थी। पुलिस ने रविंद्र गुर्जर की सीडीआर खंगाली तो पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए लाया गया तो उसने बताया कि साल 2014 में मानेसर हरियाणा से मारुति सुजुकी कंपनी के काम से वो भगवानपुर आया था। बीएसएनल ऑफिस के पास उसने कमरा किराए पर लिया था।

साल 2014 में उसकी पवन नाम के व्यक्ति से दोस्ती हो गई पवन ने उसे सरिता से मिलवाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बन गए। सरिता और बालेश के रिश्ते के बारे में रविंद्र को पता था। सरिता ने खुद ये बात बताई थी लेकिन नई जिंदगी की शुरुआत करने के बारे में भी कहा था। वह शादीशुदा थी और पति को छोड़ने के बाद अपने दो बच्चों के साथ सिसौना गांव में रहती थी। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि 3 महीनों से सरिता उसके साथ विवाद करती थी। उसे पता चला कि सरिता बालेश के साथ घूम रही है। इसके बाद उसने बालेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। अपने दोस्त की बाइक लेकर वह गया और बालेश की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और तमंचा भी बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top